प्रतापगढ़ में शराब की दुकान में सेंध, VIDEO:छत तोड़कर 25 हजार नकद, 5 हजार की शराब चोरी


प्रतापगढ़ नगर में रविवार रात चोरों ने एक कंपोजिट शराब की दुकान को सेंध लगाकर निशाना बनाया। बदमाशों ने छत की फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी सहित शराब चोरी कर ली। यह घटना रविवार रात को अफीम कोठी स्थित दुकान में हुई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों ने दुकान की दक्षिण दिशा की दीवार और छत की फॉल सीलिंग को तोड़ा। वे कैश काउंटर से 25 हजार रुपए नकद और लगभग पांच हजार रुपए मूल्य की शराब लेकर फरार हो गए। दुकान पर कार्यरत सेल्समैन राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे जब वह दुकान पहुंचे, तो शटर खोलने पर अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और कैश काउंटर खुला था। जांच करने पर नकदी गायब पाई गई। जायसवाल ने बताया कि चारों ओर देखने पर छत की फॉल सीलिंग टूटी हुई दिखाई दी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चोर उसी रास्ते से दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने तुरंत नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध कंबल ओढ़े हुए चोरी करते दिखाई दिए हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *