UP Plane Crash Video; Kasganj Trainee Aircraft Accident Photos Update

कासगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ। जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वो करीब 50 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान हाईटेंशन तारों में उलझकर नीचे गिरा। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

करीब 3:40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ से ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।

गनीमत रही कि जिस वक्त विमान 33KV बिजली के तारों में उलझा, उसमें करंट नहीं था। वरना विमान में आग लग सकती थी।

गनीमत रही कि जिस वक्त विमान 33KV बिजली के तारों में उलझा, उसमें करंट नहीं था। वरना विमान में आग लग सकती थी।

अलीगढ़ की हवाई पट्‌टी से भरी थी उड़ान

अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी है। यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए सेसना 172 और सेसना 152 जैसे विमान इस्तेमाल किए जाते हैं।

मुंबई की रहने वाली पायलट कायनात पुत्री कादरखान ट्रेनिंग ले रही थीं। सोमवार दोपहर कायनात ने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्‌टी से सेसना 172 विमान से उड़ान भरी थी। विमान में वो अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान में मंडरा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया।

बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार ने बताया- हाईवे के पास 11 मीटर का पोल है, जो जमीन से 33 फुट ऊंचा है। जिस पर 33 हजार किलो वोल्ट करंट के तार थे। हाईवे निर्माण के दौरान लाइन में करंट बंद कर रखा था।

हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट को विमान से बाहर निकालकर पहले जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत देख उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए…

ट्रेनी विमान हाईवे के किनारे गिरा। प्रशासन ने आग लगने की आशंका से फायर ब्रिगेड को भी बुलाया।

ट्रेनी विमान हाईवे के किनारे गिरा। प्रशासन ने आग लगने की आशंका से फायर ब्रिगेड को भी बुलाया।

भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचा। बताया कि हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचा। बताया कि हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे के कारणों की जांच जारी, हाईवे पर गिरने से टला बड़ा हादसा

प्रशासन का कहना है कि एयरक्राफ्ट हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। राहत की बात यह रही कि विमान निर्माणाधीन सिक्स-लेन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास मौजूद लोगों और गुजर रहे वाहनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित विमानन एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

क्रैश देखने के लिए उमड़ी भीड़

हादसे के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना विमानन अधिकारियों को भी दे दी गई है।

तकनीकी खराबी समेत सभी पहलुओं की जांच

फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ट्रेनी एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ।

हादसे की खबर पाकर अलीगढ़ के ट्रेनिंग सेंटर से मेंटिनेंस मैनेजर केजे धीमन मौके पर पहुंचे।

हादसे की खबर पाकर अलीगढ़ के ट्रेनिंग सेंटर से मेंटिनेंस मैनेजर केजे धीमन मौके पर पहुंचे।

मेंटेनेंस मैनेजर हादसा स्थल पहुंचे

हादसे की खबर पाकर चेतक एविएशन कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर केजे धीमन मौके पर पहुंचे। दैनिक भास्कर से उन्होंने बताया कि हादसा कैसे और क्यों हुआ, अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट भी ठीक है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

4 दिन पहले कानपुर में भी हुआ था हादसा

विमान के पंखे की चपेट में आई पायलट, नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हादसा; ट्रेनर हटाया गया

कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। 26 जून (शुक्रवार) की रात ट्विन इंजन विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। लेकिन, इंजन बंद होने से पहले ही ट्रेनी पायलट विमान से नीचे उतर गई। इस वजह से वह घूम रहे प्रोपेलर (पंखे) की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

**************************

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.