51 दिन से लापता व्यक्ति बाबा के वेश में मिला:कानपुर देहात पुलिस ने सकुशल बरामद किया, हत्या की आशंका निराधार निकली


कानपुर देहात में 51 दिनों से लापता एक व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह बाबा के वेश में मिला। परिजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाया था, जो पुलिस जांच में निराधार साबित हुआ। देवराहट थाना क्षेत्र निवासी श्याम सिंह 51 दिनों से लापता था पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। जब श्याम सिंह मिला तो वह बाबा के वेश में था जिससे उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने श्याम सिंह को जालौन बरामद किया है श्याम सिंह के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सबूत जुटाए गए, लेकिन हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।
लगातार खोजबीन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस श्याम सिंह तक पहुंचने में सफल रही। उनकी सकुशल बरामदगी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हत्या की आशंकाएं और लगाए गए आरोप निराधार थे। श्याम सिंह के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की है। पुलिस ने इसे अपनी एक महत्वपूर्ण सफलता बताया। अब पुलिस श्याम सिंह से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह 51 दिनों तक कहां और किन परिस्थितियों में रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *