Iran Footballers Seek Asylum Australia

दुबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगने के विवाद के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौट आई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, टीम तुर्की के रास्ते ईरान पहुंची, जहां सीमा पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम पहले तुर्की उतरी और वहां से बस के जरिए ईरान की सीमा में दाखिल हुई। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस मामले ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब टीम की कुछ खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी। हालांकि, बाद में कई खिलाड़ियों ने अपना फैसला बदल लिया और टीम के साथ वापस लौट आईं। वहीं, दो खिलाड़ी (फातेमेह पसंदिदेह और अतेफेह रमेजानिसादेह) ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया है।

3 दिन पहले दिन प्लेयर्स घर लौटी थीं 3 दिन पहले 15 मार्च को 7 में से 3 खिलाड़ियों ने अपना निर्णय बदला और अपने देश लौट आईं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने एक बयान में इसकी जानकारी दी थी। तीन सदस्य सिडनी से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना हुए। इनमें दो खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल रहे। ईरान की टीम ऑस्ट्रेलिया से निकलने के बाद से कुआलालंपुर में ही रुकी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगकर चर्चा में आई टीम एशिया कप के दौरान साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में ईरानी टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसके बाद ईरान में कुछ लोगों ने टीम की कड़ी आलोचना की और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी डर के चलते पहले पांच खिलाड़ियों ने और बाद में टीम के दो अन्य सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से शरण मांगी थी।

पांच ईरानी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क।

पांच ईरानी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क।

ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मानवीय आधार पर वीजा देकर देश में रहने की अनुमति दी थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन सात खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। उसके बाद 3 प्लेयर्स ने अपना फैसला बदलकर ईरान में वापसी कर ली थी।

ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो…

ईरान ने फुटबॉल वर्ल्डकप के मैच मैक्सिको में कराने की मांग की इधर, ईरान की पुरुष फुटबॉल फेडरेशन ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अमेरिका से मैच हटाकर मेक्सिको में कराने की मांग की है। यह मांग ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। फिलहाल इस मुद्दे पर अंतिम फैसला FIFA को लेना है कि ईरान के मैचों की मेजबानी कहां होगी।

इससे पहले ईरान फुटबॉल संघ के प्रेसिडेंट ने कहा था कि हमारा वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है। इसके बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा है कि वह 2026 फीफा वर्ल्ड कप में ईरान के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर FIFA सहमति देता है, तो उनके देश को ईरान के मैच आयोजित करने में कोई दिक्कत नहीं है।

————————————————

ईरान फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पांच ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने शरण दी; एशिया कप खेलने गई थीं

एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दे दी है। ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने बताया कि इन खिलाड़ियों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.