Iran-Israel War Fuels Delhi Price Hike; 1.2 Lakh PNG Connections Amid Gas Shortage

  • Hindi News
  • Business
  • Iran Israel War Fuels Delhi Price Hike; 1.2 Lakh PNG Connections Amid Gas Shortage

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है।

वहीं, गैस की किल्लत के कारण पिछले दो हफ्तों में 1.20 लाख नए PNG कनेक्शन बढ़ें हैं। इसके अलावा, अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रेडी-टू-ईट मील और पैक्ड फूड की डिमांड में 15% से ज्यादा बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट जंग के कारण भारत पर 3 बड़े असर…

1. LPG की किल्लत: 1.20 लाख लोगों ने नए पाइप गैस कनेक्शन लिए

मिडल-ईस्ट में चल रही जंग के कारण भारत में LPG की किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है।

  • खपत में गिरावट: मार्च के पहले 15 दिनों में एलपीजी की खपत 17.7% गिरकर 1.14 मिलियन टन रह गई है।
  • सरकार का कदम: रसोई गैस के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों से पैनिक बाइंग (घबराहट में बुकिंग) न करने की अपील की है। वहीं, पिछले दो हफ्तों में रिकॉर्ड 1.20 लाख नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन जोड़े गए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने देशभर में अब तक 12 हजार से ज्यादा छापे मारे गए। 15 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं।
  • होटलों पर मार: सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल गैस देने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन सप्लाई इतनी कम है कि उनके लिए अपना काम चलाना मुश्किल हो गया है।
LPG की किल्लत के कारण देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं।

LPG की किल्लत के कारण देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं।

2. ड्राई फ्रूट्स महंगे: बादाम, पिस्ता और खजूर की सप्लाई रुकी

एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स और जड़ी-बूटियों की कीमतों में 20% से 50% तक का उछाल आया है। व्यापारियों का कहना है कि काजू को छोड़कर ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स मिडल-ईस्ट से आते हैं, जिनकी सप्लाई अभी ठप है।

  • कीमतों का गणित: ईरान से आने वाले पिस्ता, आलूबुखारा, अंजीर और ममरा बादाम के दाम 30-40% बढ़ गए हैं।
  • त्योहारों पर असर: ईद करीब है और बाजार में खजूर की मांग बढ़ गई है, लेकिन स्टॉक सीमित होने से कीमतें बढ़ रही हैं।
  • दवाइयां भी महंगी: खारी बावली के व्यापारियों के मुताबिक, दवाओं में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों की सप्लाई भी रुक गई है। वहीं, पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत 47% तक बढ़ गई है।

3. बदला ट्रेंड: रेडी-टू-ईट और पैकेट बंद खाने की डिमांड 15% बढ़ी

घरों में कुकिंग गैस की कमी के चलते लोग अब ऐसा खाना पसंद कर रहे हैं, जिसे पकाने में कम समय लगे या जो तुरंत खाया जा सके। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर इंस्टेंट नूडल्स, पैकेट बंद मील और स्नैक्स जैसे रेडी-टू-ईट या अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की डिमांड 15% से ज्यादा हो गई है।

  • छोटे शहरों में भी मांग: यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोनीपत और पणजी जैसे टियर-2 शहरों में भी लोग रेडी-टू-ईट फूड ऑर्डर कर रहे हैं।
  • क्विक कॉमर्स: अमेजन नाउ (Amazon Now) जैसे प्लेटफॉर्म पर रेडी-टू-ईट फूड की सेल मंथ-ऑन-मंथ 20% बढ़ी है।
  • स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर खतरा: दिल्ली के करीब 50,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स में से 20-30% वेंडर्स गैस की कमी और बढ़ती लागत के कारण बंद होने की कगार पर हैं।

क्यों बने ऐसे हालात?

ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी 2026 को हमला कर दिया था । दोनों देशों ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों, परमाणु सुविधाओं और नेतृत्व पर सैकड़ों हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनी समेत कई उच्च अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया।

इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 60% से ज्यादा LPG बाहर से आती है।

इसी के कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने लेकिन भारत सरकार ने लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है।

नंदा देवी और शिवालिक जहाज LPG लेकर भारत पहुंचे

भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार को गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी।

इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

भारत पहुंचे नंदा देवी में 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई।

भारत पहुंचे नंदा देवी में 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई।

रिफाइनरीज को उत्पादन बढ़ाने के आदेश

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा, ‘स्थिति चिंताजनक है, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह सप्लाई देने की कोशिश कर रहे हैं।”

सरकार ने घरेलू रिफाइनरीज को निर्देश दिया है कि वे अपना उत्पादन बढ़ाएं और उसे सीधे घरेलू रसोई के लिए रिजर्व रखें। होटलों और रेस्टोरेंट्स जैसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सप्लाई में कटौती की गई थी, जिसे अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

PNG नेटवर्क तेज करने वाले राज्यों को मिलेगी ज्यादा गैस

केंद्र सरकार ने बुधवार को वादा किया कि जो राज्य अपने यहां पाइप नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क बिछाने के काम में तेजी लाएंगे, उन्हें कमर्शियल LPG की सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी। इसका मकसद रसोई गैस के पारंपरिक सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना है, ताकि भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय संकटों का असर सीधे भारतीय किचन पर न पड़े।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा: सरकार ने माना- LPG किल्लत जारी; मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के बीच 2 घंटे चली बैठक

ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्यों को 10% ज्यादा LPG कोटा देने का ऑफर दिया गया है। साथ ही राज्यों से धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करने को कहा गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू LPG उत्पादन 40% बढ़ा है लेकिन हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अभी भी लंबी लाइनें लग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • सेंसेक्स में 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद: निफ्टी में भी 197 अंक की तेजी, 23,778 पर आया; IT और रियल्टी शेयर्स में खरीदारी

    निफ्टी में भी 197 अंक की तेजी, 23,778 पर आया; IT और रियल्टी शेयर्स में खरीदारी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जियो ने IPO के लिए 17 ग्लोबल बैंकर्स नियुक्त किए: ₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा

    ₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चांदी तीन दिन में ₹18,138 सस्ती, ₹2.50 लाख पर आई: सोना ₹4,778 गिरकर ₹1.55 लाख पर आया, ईरान जंग का असर

    सोना ₹4,778 गिरकर ₹1.55 लाख पर आया, ईरान जंग का असर|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका में शराब की खपत घटी, कमाई पर बड़ा झटका: सर्वे 31% ऑपरेटर्स ने शराब बिक्री में गिरावट की बात कही

    सर्वे 31% ऑपरेटर्स ने शराब बिक्री में गिरावट की बात कही|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.