![]()
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच का एसी खराब होने से यात्रियों को करीब 300 किलोमीटर तक बिना कूलिंग के सफर करना पड़ा। मिर्जापुर जंक्शन के पास ही एसी ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन रास्ते में किसी भी स्टेशन पर खराबी दूर नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों ने शिकायत की। मरम्मत के बाद ट्रेन यहां से रवाना की गई। सेन्ट्रल पर निर्धारित समय पर दोपहर 1:07 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची। यहां यात्रियों ने हंगामा किया, जिसके बाद रेलवे के एसी तकनीशियन मौके पर पहुंचे और कोच की जांच कर खराबी ठीक की। मरम्मत के कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन दोपहर 2:24 बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से एसी में खराबी आई थी, जिसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठीक कर ट्रेन को सुरक्षित आगे भेज दिया गया। स्टेशन मास्टर अवधेश द्विवेदी ने कहा कि जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की शिकायत पर मरम्मत करा कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन सेन्ट्रल पर समय से पहुंची थी लेकिन यहां से करीब एक घंटे तक एसी की की मरम्मत का काम किया गया। इसलिए ट्रेन देरी से रवाना हो सकी।
Source link
ट्रेन के कोच का AC फेल:कानपुर सेंट्रल पर 1 घंटे की मरम्मत के बाद गाड़ी रवाना हुई, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के यात्रियों ने की थी शिकायत