एएसपी ने दिव्यांग फरियादी की शिकायत सुनी:कुर्सी छोड़कर खुद पहुंचे, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा


हरदोई में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शाहबाद आलोक राज नारायण ने अपने कार्यालय पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी की शिकायत सुनने के लिए अपनी कुर्सी छोड़कर खुद उसके पास गए। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी दिव्यांग किसान गुलाब पुत्र राधेश्याम अपनी शिकायत लेकर एएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि खेत में धान की नर्सरी चरने से रोकने पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित किसान के अनुसार, जब उनके पुत्र उन्हें बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। गुलाब ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फरियादी की शारीरिक स्थिति को देखते हुए एएसपी ने उन्हें अपने पास बुलाने के बजाय स्वयं उनके पास जाकर पूरी शिकायत सुनी। अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि शिकायत पर कार्रवाई होगी औरदोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एएसपी शाहबाद आलोक राज नारायण के इस व्यवहार को जनहितैषी पुलिसिंग की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया है और यह अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *