![]()
लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच लगातार जारी है। शनिवार को प्रशासन के विभिन्न विभागों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की। जांच के दौरान कई संस्थानों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए, जबकि कई कोचिंग सेंटरों का संचालन बंद करा दिया गया। विद्युत सुरक्षा विभाग ने सात कोचिंग संस्थानों को दिए नोटिस विद्युत सुरक्षा विभाग ने सात संस्थानों की जांच कर नोटिस जारी किए। इनमें पीएल शर्मा रोड स्थित अशोक डिफेंस एकेडमी, वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित डोमिनोज़ पिज्जा, बेगमपुर स्थित सुविधा स्टोर, सोतीगंज स्थित रिलायंस ज्वैल्स, क्राउन प्लाजा स्थित नजीर फूड्स और लेंसकार्ट शॉप तथा सोफीपुर स्थित थर्ड माइलस्टोन शामिल हैं। MDA द्वारा 13 कोचिंग सेंटर्स का संचालन बंद मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने मानकों का पालन न करने पर 13 कोचिंग सेंटरों का संचालन बंद करा दिया। इनमें भारत अकैडमी, यूनिक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, अग्रवाल अकैडमी, एप्पल प्लस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, कवि कंप्यूटर, कवि कंपटीशन, चाणक्य लाइब्रेरी, द टीचर्स अकैडमी, एकलव्य लाइब्रेरी, विजन लाइब्रेरी, एएस कोचिंग, भारत लाइब्रेरी, ईजी कंप्यूटर ट्रेनिंग और राधा गोविंद कोचिंग सेंटर शामिल हैं। अग्निशमन विभाग ने छह और शिक्षा विभाग ने चार कोचिंग संस्थानों को जारी किए नोटिस अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने छह संस्थानों को नोटिस जारी किए। इनमें गंगानगर के डिवाइडर रोड स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस, पर्व लाइब्रेरी, नॉलेज हब लाइब्रेरी तथा हस्तिनापुर स्थित मिलिट्री अकादमी, आध्या कंप्यूटर क्लासेस और भविष्य प्रकाश लाइब्रेरी शामिल हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने चार कोचिंग सेंटरों—अमित क्लासेस, आर्मी अकादमी, द चाणक्य कोचिंग सेंटर, विजयलक्ष्मी अकैडमी तथा अशोक अकैडमी एंड कंप्यूटर क्लासेस को नोटिस जारी किया। प्रशासन ने सभी संस्थानों को निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कमियां पूरी होने तक संबंधित संस्थानों का संचालन बंद रहेगा। तय समय में मानकों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्ती जारी:बिजली, फायर, शिक्षा विभाग और एमडीए ने की कार्रवाई, कमियां दूर होने तक संचालन पर रोक