![]()
लखनऊ में शनिवार को इंदिरा नगर की ए-ब्लॉक HIG कॉलोनी में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और LESA अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में अधिशाषी अभियंता अभय प्रताप, एसडीओ सुजीत कुमार, जेई जयेन्द्र यादव तथा तकनीकी टीम के तीन लाइनमैन मौजूद रहे। RWA की ओर से महासचिव सुनील त्यागी समेत राजीव गोयल, ए.के. पुरवार, आदित्य बाली, एस.के. दीक्षित, अतुल प्रकाश, रविन्द्र श्रीवास्तव, ज्योति कौल, मीना सोती और बीना सहित कई निवासी शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों ने क्षेत्र में बार-बार होने वाली लंबी बिजली कटौती, गर्मी के मौसम में बढ़ती परेशानी और आपूर्ति व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिशाषी अभियंता अभय प्रताप ने निवासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और विभाग के सामने मौजूद तकनीकी चुनौतियों की जानकारी देते हुए जल्द प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। RWA महासचिव सुनील त्यागी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच LESA अधिकारियों ने समय निकालकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, इसके लिए सभी निवासी उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग और स्थानीय लोगों के समन्वय से बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का परमानेंट समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
लखनऊ इंदिरा नगर में RWA और LESA अधिकारियों की बैठक:बिजली कटौती पर हुई चर्चा , कॉलोनी वाले बोले- लो वोल्टेज और कटौती से बढ़ रही परेशानी