- Hindi News
- National
- UP Highway Project: Barabanki Bahraich 4 Lane Highway Worth ₹6969 Cr Approved
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘BHAVYA’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस योजना के तहत देशभर में 100 निवेश-तैयार प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।
अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस योजना के लिए 33,660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योगों के लिए जमीन, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से देश में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर-लेन सड़क प्रोजक्ट को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सड़क आधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर-लेन के रूप में विकसित की जाएगी।
