भाजपा महामंत्री लिखी कार की टक्कर से व्यवसायी की मौत:खेत जाते समय हुई घटना, चालक फरार, तरबगंज पुलिस जांच में जुटी


गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में उमरी-बेलसर मार्ग पर आज बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे एक सड़क हादसे में रगड़गंज कस्बे के व्यवसायी राकेश सिंह (62) की मौत हो गई। उन्हें ‘भाजपा महामंत्री’ लिखी एक कार ने टक्कर मार दी। राकेश सिंह अपनी बाइक से खेत देखने जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बेलसर निवासी राकेश सिंह की रगड़गंज कस्बे में परसपुर मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने मशीनरी स्टोर्स की दुकान है। वे अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी एनीबेसेंट स्कूल के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे ईंट के चट्टे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘भाजपा महामंत्री’ लिखा हुआ था। चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
गड़गंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राकेश सिंह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे राहुल सिंह और रोहित सिंह शिक्षक हैं। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक तरबगंज प्रतिनिधि विनोद पांडेय, पूर्व प्रधान राघवराम तिवारी, व्यवसायी लल्लन सिंह, रज्जन बाबा, चंद्र प्रताप सिंह और व्यापार मंडल प्रभारी अवध क्षेत्र हरिश्चंद्र सिंह उर्फ हरि सिंह सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *