![]()
कुशीनगर में सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के अधिकारों व प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दे उठाए गए। पार्टी ने आरक्षण व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने, आरक्षित श्रेणी के रिक्त पद भरने और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर अलग कोटा देने की मांग भी शामिल रही। स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। पार्टी ने बताया कि इन मांगों को लेकर 24 सितंबर को देशभर में भागीदारी आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
Source link
कुशीनगर में आजाद समाज पार्टी प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन पत्र, वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मांग