तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत:स्कूटी सवार को सर्विस लेन में मारी टक्कर, चालक हिरासत में लिया


लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती अपने निजी काम से पॉलीटेक्निक से कमता की तरफ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सर्विस लेन में घुसकर उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वुडलैंड पैराडाइस कुर्सी रोड निवासी राजीव कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी तनू सिंह स्कूटी से कमता की तरफ जा रही थी। मंगलवार-बुधवार बीच रात करीब 2:40 बजे सुषमा हॉस्पिटल के पास एसबीआई एटीएम के निकट ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तनू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक चालक और वाहन को मौके पर ही रोक लिया गया। घायल तनू को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर गाज़ीपुर राजेश मौर्य का कहना है चालक हिरासत में है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *