![]()
गोरखपुर में बुधवार देर शाम गोकुल अतिथि भवन में गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोंड और धुरिया गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। यह मूलनिवासी आदिवासी आर्मी की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महारानी दुर्गावती के जीवन और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन साहस और संघर्ष की मिसाल है। उनसे समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहें कार्यक्रम में मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने धुरिया गोंड समाज से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने और अपने जरूरी कागजात सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शुभम गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज की तरक्की में योगदान देने की बात कही। हर साल मनाया जाएगा बलिदान दिवस संस्था के प्रदेश अध्यक्ष और विधि सलाहकार एडवोकेट दिनेश चन्द्र गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस हर साल 24 जून को मनाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की अपील की। मुख्य अतिथि राकेश गोंड ने समाज के लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने आगामी सावनही पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर शिव शंकर गोंड, शुभम गोंड, एडवोकेट दिनेश चन्द्र गोंड, राकेश गोंड, योगेश गोंड प्रधान, भोला गोंड, शुभम गोंड मेहरा, मुन्ना गोंड पूर्व प्रधान प्रत्याशी, राजू गोंड, सूरज गोंड, दीपक गोंड, डिग्री प्रसाद गोंड, सुरेन्द्र प्रसाद, अश्विनी, दुर्गेश, सुरेश और प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में धुरिया गोंड समाज के लोग मौजूद रहे।
Source link
गोरखपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित:समाज को एकजुट रहने का संदेश, महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम