जालौन पुलिस ने चोरी के दो आरोपी पकड़े:21 लाख का सोना और नकदी बरामद, सास-बहू के जेवरात चोरी किए थे


जालौन पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आटा थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के 135 ग्राम सोने के टुकड़े और 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह मामला 23 जून 2026 को थाना आटा क्षेत्र निवासी मनोज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मनोज सिंह ने अपनी तहरीर में बताया था कि चोरों ने उनकी मां और बड़ी बहू के घर से सोने के टुकड़े (थपिया) चुरा लिए थे। इस संबंध में थाना आटा में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जालौन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 24 जून को चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मिठठू उर्फ शिवकुमार (40 वर्ष) और अंकित द्विवेदी (29 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम पिपरांया, थाना आटा के निवासी हैं। कालपी सीओ राजेश कमल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी किए गए 135 ग्राम सोने के टुकड़े और 97 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धाराओं की बढ़ोतरी की और विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *