आगरा में बिजलीघर मार्केट की दुकान में लगी आग:देर रात की घटना, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड, आसपास की दुकानें चपेट में आने से बचीं


आगरा में देर रात बिजलीघर मार्केट स्थित दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग मार्केट बंद होने के बाद लगी, नहीं तो मामला गंभीर हो सकता था। आसपास की दुकानों में धुआं भर गया। वे आग की चपेट में आने से बच गईं। दुकानों में लगी आग की 3 तस्वीरें… मंगलवार रात लगभग 11 बजे बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट के सामने बनी दुकानों में आग लग गई। शुरुआत रेडीमेट गारमेंट की दुकान से हुई। बताया जा रहा है कि मार्केट बंद होने के बाद व्यापारी दुकानों को बंद करके अपने-अपने घरों को जा चुके थे। तभी रात लगभाग 11 बजे रेडीमेट गारमेंट की दुकान से आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की मिठाई तथा कपड़े की अन्य दुकानों में धुआं भर गया। वे आग की चपेट में आने से बच गईं। दुकानों से धुआं उठते देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई।
जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने जाते ही मोर्चा संभाल लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच रेडीमेट गारमेंट की दुकान जलकर खाक गई। अन्य दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना की सूचना पर क्षेत्र की बिजली काट दी गई। फायर बिग्रेड कर्मचारियों को टार्च की रोशनी में आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *