लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रतापगढ़ प्रशासन अलर्ट:3 कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी, सुरक्षा मानकों में लापरवाही


प्रतापगढ़ प्रशासन लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद अलर्ट हो गया है। जनपद में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में, फायर विभाग की टीम ने प्रतापगढ़ के स्कॉलर कोचिंग सेंटर पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान सेंटर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर और अलार्म सिस्टम खराब पाए गए। कई सुरक्षा उपकरण काम नहीं कर रहे थे। फायर विभाग ने तत्काल खराब उपकरणों को मरम्मत के लिए भेजा। संचालक को सभी सुरक्षा इंतजाम जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सुबह से ही जिले के तीन कोचिंग सेंटरों पर लगातार छापेमारी की है। इस दौरान कई जगहों पर सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर ऐसी जांचें होती रहतीं, तो बड़ी लापरवाहियां पहले ही सामने आ जातीं और संभावित हादसों को टाला जा सकता था। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप है। अब देखना होगा कि जांच के बाद नियमों का पालन कितना सुनिश्चित किया जाता है, ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *