लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं पर गिरेगी गाज:डीएम अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के दिए कड़े निर्देश


हरदोई में मंगलवार दोपहर विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि निविदा (टेंडर) की शर्तों का उल्लंघन करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को तुरंत नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी अधूरे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें तय प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द से जल्द संबंधित विभागों को सौंपा जाए। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति सीधे शासन स्तर पर दिखती है, जिसके आधार पर हर महीने जिलों की रैंकिंग जारी होती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे रैंकिंग में सुधार के लिए लगातार प्रयास करें और सभी विभाग अपने पोर्टल पर डेटा व सूचनाएं समय पर दर्ज करें ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को शासनादेश के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने और समय पर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव समेत संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *