हमीरपुर जिला अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिला:सीएमओ ने कहा, सीसीटीवी फुटेज से होगी दोषियों पर कार्रवाई


हमीरपुर जिला अस्पताल के महिला शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जिला पुरुष चिकित्सालय के महिला शौचालय की है। आज सुबह जब एक महिला स्वीपर सफाई के लिए शौचालय में गई, तो उसकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। हमीरपुर जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अलका शुक्ला ने बताया कि शव मिलने की जानकारी सुबह 8 बजे तब हुई जब एक महिला स्वीपर शौचालय में गई। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की चेकिंग के दौरान वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं था। सीएमओ के अनुसार, रात 3 बजे तक के सीसीटीवी फुटेज देखे जा चुके हैं, जिनमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नहीं दिखा है। इसके बाद के फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि फुटेज में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गार्ड्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आने-जाने वाले सभी लोगों के झूलों की जांच करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *