लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस खेल उत्सव की शुरुआत:टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 55 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद समारोह की शुरुआत टेबल टेनिस प्रतियोगिता से हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रसिद्ध टेबल टेनिस प्रशिक्षक सुनील जोशी ने किया। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी, महासचिव महेंद्र सिंह रावत, संयोजक केएन चंदोला, उत्तराखंड महापरिषद के संरक्षक दीवान सिंह अधिकारी, सचिव मंगल सिंह रावत, पार्षद भूपेंद्र शर्मा और त्रिलोक अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 40 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में सौरभ सिंह, आकाश, गगन सिंह और यश सिंह चौहान ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।इसी तरह, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग में अरुण, मधुप सिंह, राम मिश्रा, अनुभव अग्रवाल, डॉ. फैजान अहमद, अनुराग अग्रवाल, डॉ. अभिषेक तिवारी और डॉ. विश्वास वर्मा ने अपने-अपने ग्रुप के मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अतुल जोशी, कैलाश सिंह पांगती, बीएन सिंह, आरके टंडन, हरीश भट्ट, हरीश सिंह नेगी और दीपक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित की। रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी और महासचिव पंत ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता का संचालन सर्वजीत सिंह बोरा, देवेंद्र मिश्रा और मनोज निगम की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन, 15 अगस्त को शाम 5 बजे खेलकूद समारोह का अगला चरण आयोजित होगा। इसमें बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल होंगी और इसी दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *