Kolkata High Court Orders EVM-VVPAT Preservation

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata High Court Orders EVM VVPAT Preservation | Bhabanipur Election Probe

कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई करते हुए मतगणना से जुड़े सभी अहम साक्ष्य सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया था।

अदालत ने कहा कि EVM, VVPAT, CCTV फुटेज और अन्य संबंधित रिकॉर्ड संरक्षित रखे जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी जांच की जा सके। जस्टिस गौरांग कांत ने मतगणना केंद्र रहे शेखावाटी मेमोरियल स्कूल के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक किसी भी अहम रिकॉर्ड को नष्ट या हटाया नहीं जाए। अदालत ने मामले में सभी संबंधित पक्षों को शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री शुभेंदु उनके सलाहकार सुभ्रत गुप्ता और सुनील अग्रवाल को पक्षकार बनाने का आदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *