साकार फाउंडेशन ने 'स्वरलहरी' संगीत कार्यक्रम किया आयोजित:लखनऊ के अलीगंज होटल में कई कलाकारों ने दी प्रस्तुति


लखनऊ के अलीगंज स्थित एक होटल में साकार फाउंडेशन ने ‘स्वरलहरी’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन की सचिव और लोकगायिका प्रीति लाल ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती का पूजन करके किया। इसके उपरांत, अमिता कुदेसिया ने सितार पर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात, गीतों का सिलसिला आरंभ हुआ। सुधीर श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, अमिता कुदेसिया, रोली सिंह, आलोक वर्मा, निरुपमा राहुल, रचना रस्तोगी, संजीव शुक्ला, सुभाष जायसवाल, नरेश साहू, राकेश श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, नकुल श्रीवास्तव, रमाकांत टंडन, प्रकाश खन्ना, नीना रामचंद्रानी, संजना अग्रवाल, नीलम और प्रीति लाल सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण अलका गुप्ता की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने अपने सहज और रोचक अंदाज में किया। उन्होंने दर्शकों से संगीत से संबंधित प्रश्न पूछकर उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल किया और सही उत्तर देने वालों को उपहार दिए। तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी नकुल श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक संभाली। साकार फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और कौशल विकास जैसे सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के समापन पर, सचिव प्रीति लाल ने सभी कलाकारों, अतिथियों और उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *