Kanpur-Sagar Highway Jam | NHAI Negligence, Ghatampur Overbridge Repair Delay

हिमांशु तिवारी | कानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के घाटमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लापरवाही के कारण एक ओवरब्रिज की मरम्मत का काम 24 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सका है। रविवार सुबह ओवरब्रिज की स्लैब टूट गई थी। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष और चर्चाएं हैं। ओवरब्रिज पर आवागमन बंद होने के कारण कानपुर-सागर हाईवे पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घाटमपुर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित यह ओवरब्रिज कानपुर-सागर हाईवे का हिस्सा है। इसका उद्घाटन 12 नवंबर 2022 को लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। दो वर्ष पहले भी इसकी स्लैब और बीम में दरारें देखी गई थीं। रविवार सुबह इस ओवरब्रिज के चौथे नंबर की कोठी की स्लैब टूट गई।

घटना की सूचना मिलने पर NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद ओवरब्रिज को 21 जून से 30 जून तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मीडिया के सवालों से बचते दिखे। मरम्मत कार्य 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों में इस देरी को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि इतने व्यस्त मार्ग पर NHAI की लापरवाही के कारण लोगों को लगातार जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर सवालों से बच रहे

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज से मरम्मत कार्य में देरी के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, NHAI के एक इंजीनियर ने बताया कि मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है, जिसके कारण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *