![]()
लखीमपुर खीरी में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 165 वाहनों के खिलाफ चालान और निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई। अभियान में ड्रंक एंड ड्राइविंग के 10 मामलों में वाहनों को निरुद्ध किया गया। वहीं, ओवरलोडिंग करते पाए गए पांच वाहनों को बंद कराया गया। अनधिकृत रूप से संचालित चार बसों का चालान किया गया, जबकि तीन स्लीपर बसों को बंद किया गया और पांच बसों का चालान भी किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर हेलमेट न लगाने वाले 85 वाहन चालकों के चालान किए गए। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने पर 30 वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहनों को बंद किया गया। नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर 10 चालान किए गए तथा तीन वाहनों को निरुद्ध किया गया।
एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।
Source link
लखीमपुर खीरी में 165 वाहनों पर कार्रवाई:परिवहन-पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइविंग, ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा