राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक नामांकन:वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में 10 वर्ष तक नियमित सेवा वाले शिक्षकों को ही मौका


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र शिक्षक एवं प्रधानाचार्य 10 जुलाई तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 से 13 जुलाई तक आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा किए जा सकेंगे। DIOS (जिला विद्यालय निरीक्षक) भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पुरस्कार के लिए वही नियमित शिक्षक और प्रधानाचार्य पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। संविदा पर कार्यरत शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे। साथ ही, ट्यूशन जैसी गतिविधियों में संलिप्त शिक्षक भी पात्र नहीं होंगे। सितंबर में सम्मानित होंगे चयनित शिक्षक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर पात्र शिक्षकों से तय समय में ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा गया है। DIOS ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि पात्र शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया जुलाई से अगस्त तक चलेगी, जबकि चयनित शिक्षकों को सितंबर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *