होटल में SM कॉलेज के पूर्व मैनेजर का शव मिला:मुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे, कमरे में शराब के गिलास मिले


संभल के लेमन ट्री होटल में एसएम डिग्री/इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनुभव उर्फ चुनचुन अग्रवाल (42) का शव मिला है। रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया। मामला चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित लेमन ट्री होटल के कमरा संख्या 347 का है। अनुभव को तत्काल निजी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अनुभव को अस्पताल मृत अवस्था में ही लाया गया था। सूचना मिलते ही एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह और चंदौसी सीओ विवेक जावला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान जवाहर रोड, चंदौसी निवासी सोमेश अग्रवाल के पुत्र अभिनव उर्फ चुनमुन अग्रवाल के रूप में हुई है। वह एसएम इंटर कॉलेज के मालिक साहू सुरेश चंद्र के पोत थे। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फील्ड यूनिट को भी हत्या या आत्महत्या का कोई सीधा साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। अनुभव मुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कमरे में शराब के गिलास मिले हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि अनुभव शराब बहुत पीते थे। वह शनिवार सुबह अकेले ही होटल में चेक-इन कर रुके थे। अनुभव उर्फ चुनमुन अग्रवाल SM इंटर कॉलेज का प्रबंधक रहे हैं। 20 जून को सुबह 08.45 बजे लेमन ट्री होटल में कमरा नंबर 347 लिया था। रविवार की शाम 6 बजे के लगभग होटल के कमरे में मृत मिले है। अनुभव अपने ताऊ संजय अग्रवाल के कॉलेज के प्रबंध देने के बाद डिप्रेशन में चल रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी 2026 को प्रबंध समिति को हटाकर जिलाधिकारी संभल को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया। इस फैसले को अदालत में चुनौती दी गई। इस पर कानूनी कार्यवाही चली। इसके बाद में 6 मई 2026 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 5 अक्टूबर 2025 को हुए प्रबंध समिति के चुनाव को मान्यता देने के संबंध में विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *