हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा:विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस आएंगे। इस दौरान वे जिले में 486.38 करोड़ रुपये की कुल 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन परियोजनाओं में 251.18 करोड़ रुपये लागत की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 235.20 करोड़ रुपये लागत की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। कुल मिलाकर 125 परियोजनाओं पर 486.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। वे सुबह 10:10 बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हैलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:35 बजे उनका आगमन सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हैलीपैड पर होगा। सुबह 10:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे सीएम सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल, सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेंगे। यहां वे जनपद हाथरस के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग एक घंटे हाथरस में रहने के बाद, वे 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। चुनावी बिगुल फूंकेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला और भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले साल यानि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री एक तरह से यहां चुनावी बिगुल फूंकेंगे। माना जा रहा है कि यहां के भाजपा के आला नेताओं व जनप्रतिनिधियों से भी वह फीडबैक लेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *