Chanduali NEET Exam 2026 | 1900 Aspirants Appear, Tight Security

रविकांत सिंह | चंदौली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

नीट की परीक्षा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चार केंद्र बनाए गए थे। इनमें रेलवे इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीएम श्री विद्यालय (अ) और पीएम श्री विद्यालय (ब) शामिल थे। इन सभी केंद्रों पर कुल 1900 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों के अलावा, सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही थी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। उन्हें पांच स्तर की सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं से होकर जाना पड़ा। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों हिमांशु कुमार, भूमिका वर्मा और अभिषेक मिश्रा ने बताया कि तेज धूप में काफी देर तक लाइन में लगकर सुरक्षा जांच कराई गई।

अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत कठिन नहीं था। उनकी राय में, जिन अभ्यर्थियों ने अच्छी तैयारी की थी, उन्हें पेपर हल करने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई होगी।

परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *