चंदौली में मिला अज्ञात युवक का शव:स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी, शिनाख्त का प्रयास जारी


चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। यह घटना यूरोपियन कॉलोनी स्थित तिनकोनिया पोखरा के पास एक नाई की दुकान के निकट हुई। युवक की उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है। दोपहर करीब 3 बजे, नाई किशन ने अपनी दुकान के पास युवक को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिसकर्मी और रेलवे चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। शव की तलाशी में भी पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। मृतक ने आसमानी रंग की टी-शर्ट और गुलाबी रंग का लोअर पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ पर ‘कांछी’ और बाएं हाथ पर ‘ओम’ का गोदना निशान बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक दिनभर आसपास घूमता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *