![]()
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बेटी को सकुशल तलाशने की मांग की है। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है परिवार परिजनों के अनुसार, उनका परिवार खेकड़ा क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। रविवार सुबह करीब चार बजे परिवार के सदस्य अपने काम में लगे हुए थे, तभी उनकी नाबालिग बेटी अचानक भट्ठे से गायब हो गई। तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग परिवार ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ काम करने वाला युवक भी लापता शिकायत में परिजनों ने बताया कि उसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक युवक भी उसी समय से गायब है। परिवार का आरोप है कि युवक अपने घर भी नहीं पहुंचा, जिससे उन पर किशोरी को अपने साथ ले जाने की आशंका और गहरी हो गई। परिजनों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से बेटी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दोनों की तलाश तेज करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और किशोरी की तलाश के प्रयास जारी हैं।
Source link
बागपत में ईंट भट्ठे से किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज:साथ काम करने वाले युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप