![]()
अयोध्या में NEET परीक्षा शुरू, 13 केंद्रों पर परीक्षा
अयोध्या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में हिस्सा लिया। अयोध्या जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5214 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें कड़ी सुरक्षा और सख्त निगर
.
परीक्षा से पहले आस्था का सहारा
परीक्षा शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी पहुंचे। रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन कर उन्होंने सफलता की कामना की। कई छात्रों ने कहा कि उन्होंने पूरे वर्ष मेहनत की है और इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अभ्यर्थियों ने यह भी प्रार्थना की कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।
केंद्रों पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था
NEET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है । प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रही।
पेपर लीक की आशंकाओं के बीच निष्पक्षता पर जोर
पिछले वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए विवादों को देखते हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की मांग की। छात्रों का कहना था कि मेहनत करने वाले उम्मीदवारों को तभी न्याय मिलेगा, जब परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष माहौल में कराई जाए।
अभिभावकों की निगाहें अब परिणाम पर
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ सुबह से ही दिखाई दी। कई अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत और परिणाम को लेकर उत्सुकता दिखाई दी।
प्रशासन का दावा- शांति और पारदर्शिता के साथ हुई परीक्षा
जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। हर केंद्र पर निगरानी की विशेष व्यवस्था रही, जिससे अभ्यर्थी निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें। अब हजारों छात्रों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं, जो उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा।