Mau NEET Exam AI CCTV Surveillance

सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन 12 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 6205 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके लिए उन्नत एनालिटिकल टूल्स और एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एआई सिस्टम किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान कर तुरंत अलर्ट जारी करेगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो विश्लेषण के जरिए फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान भी की जाएगी।

जिला समन्वयक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीसीटीवी और एआई तकनीक के माध्यम से की जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहे।

1:30 बजे बंद हो जाएंगे केंद्रों के मुख्य द्वार

अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की सलाह दी गई है। दोपहर 1:30 बजे केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्कैनिंग, सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को हल्के और निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

  • एडमिट कार्ड
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक पोस्टकार्ड साइज फोटो
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र

जिला प्रशासन और एनटीए की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *