NEET UG Varanasi Re-Exam: Special Security Vigil

आज (21 जून) वाराणसी समेत विभिन्न शहरों में NEET-UG दोबारा आयोजित होने जा रही है। जिले में 47 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसके लिए विशेष सख्ती बरती जा रही है। खुफिया विभाग और STF भी परीक्षा को लेकर अलर्ट मो

.

इस बार NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने इस परीक्षा को सकुशल कराने के लिए पुलिस व सेना को विशेष जिम्मेदारी दी है। सभी परीक्षा केंद्रों की CCTV के पासवर्ड आदि NTA ने एक दिन पहले ही अपने पास सुरक्षित रख लिए ताकि सीधे दिल्ली से ही केंद्राें की निगरानी की जा सके। जनपद में 25,478 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

पहली बार NTA ने सभी कक्ष के लिए इस तरह की घड़ी केंद्रों पर भेजी है।

पहली बार NTA ने सभी कक्ष के लिए इस तरह की घड़ी केंद्रों पर भेजी है।

फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री

परीक्षा के नोडल केंद्रीय विद्यालय आयर के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार को परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर ब्रीफिंग कराई गई। अभ्यर्थियों को फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड में हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। जबकि धार्मिक प्रतीकों और आवश्यक वस्तुओं की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है। एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों से अभ्यर्थी वाराणसी पहुंच रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों को किराए में बड़ी राहत दी है। परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर उप्र परिवहन व सिटी बसों में किराए में 50% की छूट दी जा जाएगी।

इसी तरह अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है। 20 और 21 जून को प्रयागराज रामबाग और गोरखपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बनारस स्टेशन, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी स्टेशन एवं सारनाथ रेलवे स्टेशन पर रूकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *