हाथरस में युवती को भगा ले जाने का आरोप:परिजनों ने मोहल्ले के युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा


हाथरस कोतवाली सदर में एक युवती को शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का अनीस पुत्र शिवकुमार (शिब्बो) शादी करने के इरादे से अपने साथ ले गया। परिजनों ने अंशिका और अनीस की काफी तलाश की, लेकिन जब वे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर पुलिस ने अनीता देवी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *