मेरठ में जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मिल रोड पर लगाया जाम


मेरठ के मवाना में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिल रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम ततीना निवासी सतवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह साइकिल से मवाना नगर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने उन्हें टक्कर मार दी। सतवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सरोज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने मवाना-मिल रोड पर जाम लगाकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *