महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा का हुआ अनावरण:समारोह में नीरज सिंह बोले- महाराणा प्रताप स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक


महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार को इंटौजा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। स्वाभिमान और साहस का दिया संदेश नीरज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना जैसे आयोजन समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति की ओर से राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कुंवर दिग्विजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *