गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू:रामगढ़ताल पर लगाई झाड़ू, बोले- 10 साल में शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई


गोरखपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को रामगढ़ताल नौका विहार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई सिर्फ अभियान नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री ने एनेक्सी भवन परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को आगे आना होगा। हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थानों पर पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी करे, तभी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। 3 तस्वीरें देखिए… विकास की नई पहचान बना रहा गोरखपुर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने गोरखपुर में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि करीब 10 साल पहले जब वह यहां आए थे, तब और आज के गोरखपुर में जमीन-आसमान का अंतर नजर आता है। पहले शहर में गंदगी, अव्यवस्था और संकरी सड़कों की समस्या दिखाई देती थी, लेकिन अब चौड़ी सड़कें, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता अपनाने और पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी की बेचैनी यह दिखाती है कि राज्य में भ्रष्टाचार और जनता के संसाधनों के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना जवाब देती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *