कानपुर में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला:बोले- बेटियों की सुरक्षा से पैदा होता है विश्वास, आधी रात में भी सड़क पर सुरक्षित


भाजपा के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विश्वास तब पैदा होता है, जब बहन-बेटियों को लगता है कि उनके पीछे कोई खड़ा है। अगर कोई छेड़छाड़ करेगा तो उसका राम-नाम सत्य होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आज बेटियां आधी रात में भी कहीं भी आ-जा सकती हैं, क्योंकि उनमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की सड़कें पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूपी की सुरक्षा व्यवस्था की तरह अब दूसरे राज्यों में मिसाल दी जाती है। बोले- भारत का डंका बजा
उन्होंने कहा कि विकास के इन 12 वर्षों में भारत ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। कोरोना काल में विपक्ष ने भारत की वैक्सीन को “बीजेपी की वैक्सीन” कहकर सवाल खड़े किए, लेकिन यही वैक्सीन भारत ने 100 से अधिक देशों को उपलब्ध कराई। इससे दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत हुई। वंदेमातरम् बोलने में शर्म क्यो, सरकर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर किसी को भारत माता की जय बोलने, वंदे मातरम् कहने या राष्ट्रगान गाने में शर्म आती है तो यह सोचने वाली बात है। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती, फिर भारत माता की जय बोलने में संकोच क्यों होना चाहिए। हम इसी मिट्टी में रहते हैं और इसी मिट्टी का अन्न खाते हैं। जिन्होंने वंदे मातरम् लिखा था, उन्होंने जाति और धर्म देखकर नहीं लिखा था। इसे गंभीरता से समझने की जरूरत है। आज कश्मीर में 24 घंटे तिरंगा शान से लहराता है
अनुराग ठाकुर नें कहा वर्ष 2011 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कोलकाता से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। उस समय कश्मीर में सैनिकों पर पथराव होता था और तिरंगा लेकर पहुंचने वालों को जेल में डाल दिया जाता था। आज धारा 370 हटने के बाद उसी कश्मीर में 24 घंटे तिरंगा शान से लहराता है। लाभार्थियों मिला चेक और मकानों की चाभियां
सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और सांसद रमेश अवस्थी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत मिलने वाले मकान की चाबियां, टूल किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रबुद्द वर्ग सम्मेलन में विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व प्रदेश मंत्री, सुरेश अवस्थी और एमएलसी सलिल विश्नोई भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मंत्री अभिनव दीक्षित, हर्षित श्रीवास्तव लाला, पूर्व जिला मंत्री, नवाब सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद विश्कर्मा जिला महामंत्री और पूर्व जिला संयोजक युवा मोर्चा, अक्षय त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *