लखनऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में गणपति महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण से हुई।
प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और मंगल के देवता हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में गणेश पूजा का खास महत्व है। गणपति महोत्सव लोगों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में गणपति महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
महोत्सव का आयोजन प्रो. सीमा सरकार के संयोजन में किया गया। इसमें कार्यालय से मदन गोस्वामी, संजय कुमार श्रीवास्तव और लाइब्रेरी से शैलेंद्र कुमार ने सहयोग दिया। महाविद्यालय की प्रवक्ताओं, छात्राओं और कर्मचारियों ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना और आरती की।
पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने भगवान श्री गणेश से महाविद्यालय, छात्राओं और समाज के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
