भदोही में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, आरोपी फरार


भदोही में पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी प्रयागराज के सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, हंडिया क्षेत्र में बदमाशों ने पवन यादव को निशाना बनाते हुए उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *