लखनऊ में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:इंदिरा नगर के ओंकारेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-12 स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रवीण कुमार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी के स्मरण के साथ हुई। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण आरंभ किया गया।भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और देर तक प्रसाद ग्रहण करते रहे। भंडारे में पूरी, सब्जी, छोले, चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ा मंगल पर्व लखनऊ की धार्मिक पहचान का हिस्सा आयोजकों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता दिखाई। भंडारे में आए लोगों ने व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की।आयोजक प्रवीण कुमार ने बताया कि बड़ा मंगल पर्व लखनऊ की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का हिस्सा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार, महेश गुप्ता, रामचन्द्र, अजय श्रीवास्तव, विनय कुमार, निश्चल सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *