![]()
लखनऊ में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर धार्मिक आस्था और सेवा का संगम दिखा। लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद राघवराम तिवारी ने कुर्सी रोड पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन रहे। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया। भक्तों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में पर्याप्त इंतजाम किए गए थे भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ये मौजूद रहे इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा एमएलसी संतोष सिंह और मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बड़े मंगल की परंपरा को सामाजिक समरसता और जनसेवा का प्रतीक बताया।
Source link
लखनऊ में सातवां बड़ा मंगल:पार्षद राघवराम तिवारी ने कराया सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारा