![]()
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यक कार्य को लेकर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े 11 KV फीडरों की सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। राप्तीनगर, शाहपुर समेत कई उपकेंद्र होंगे प्रभावित इस दौरान राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से निकलने वाले 11 KV करीमनगर और रेलविहार फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV कृष्णा नगर एवं मोतीपोखरा फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पश्चिमी फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के 11 KV नीलकंठ एवं पीएसी फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV सूबा बाजार फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। पादरी बाजार और पिपराइच क्षेत्र में भी असर इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 KV पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, सरस्वतीपुरम एवं न्यू फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र पिपराइच से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Source link
गोरखपुर में बुधवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:कई फीडर रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील