![]()
बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) ने डिजिटल शिक्षा और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने DigiLocker नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (NAD) पोर्टल पर 71 लाख से अधिक शैक्षणिक अभिलेख अपलोड कर देश के शीर्ष छह उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। इस पहल का सीधा लाभ लाखों छात्रों को मिलेगा। अब उन्हें डिग्री, अंकपत्र और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए विश्वविद्यालय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। DigiLocker के जरिए छात्र अपने प्रमाणपत्रों को कभी भी, कहीं भी सुरक्षित रूप से प्राप्त और साझा कर सकेंगे। एमजेपीआरयू ने समर्थ ई-गवर्नेंस सूट (Samarth e-Gov Suite) के साथ एकीकरण भी किया है। इससे प्रवेश, परीक्षा, छात्र प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। इस कदम से प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और कागज आधारित कार्यप्रणाली पर निर्भरता कम हुई है। कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की डिजिटल उत्कृष्टता और छात्र-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता और समर्थ पोर्टल समन्वयक प्रो. विनय ऋषिवाल ने इसे उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, सुविधा और कागजरहित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
Source link
एमजेपीआरयू ने डिजिटल शिक्षा में बड़ी छलांग लगाई:71 लाख से अधिक शैक्षणिक रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड किए