![]()
झांसी जिले में एक बार फिर गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहले 2 तस्वीर देखें… हालांकि दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। इससे पहले सोमवार, 15 जून को उमस भरी गर्मी के बीच झांसी का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिन राहत के संकेत नहीं
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिले में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। हालांकि बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। धूप और गर्मी से बचाव की सलाह विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के लिए छाता या सिर ढककर निकलने की सलाह दी है। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Source link
झांसी में तेज धूप के साथ 34 डिग्री पहुंचा पारा:दोपहर तक 41℃ तक गर्मी बढ़ने की आशंका, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं