![]()
हाथरस के मुरसान क्षेत्र में दो दिन पहले हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। हत्या के आरोपितों में से एक चंदन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में कार में बैठा हुआ है और उसका साथी पिस्टल लहरा रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी होने का दावा कर रही है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मुरसान क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या लेनदेन के विवाद को लेकर की गई थी। इस मामले में सुखबीर फौजी (दयालपुर), अजय (बेड़िया, अलीगढ़) और चंदन (रहना, हाथरस गेट) को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित अजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखबीर फौजी और चंदन की तलाश जारी है।
वीडियो कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक आइसक्रीम की दुकान के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपित चंदन कार में बैठा शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसका साथी दुकानदार से मजाकिया लहजे में कहता है, “मेरी पिस्टल लेकर मुझे गोली मार दो।” बताया जा रहा है कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के प्रचार के लिए वीडियो बना रहा था, तभी यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर पुलिस हत्या के आरोपितों की तलाश में पांच टीमें गठित कर दबिश देने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपित खुलेआम शहर में घूमते और हथियार लहराते दिख रहे हैं। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने कहा है कि वीडियो की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हाथरस में हार्डवेयर कारोबारी के हत्यारोपी का VIDEO:खुलेआम कार में बैठ शहर में घूम रहा, साथी लहरा रहा पिस्टल