![]()
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मंगलवार को नागपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे शहर के संविधान चौक पर होगा। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो मैसेज में छात्रों, युवाओं और शहर के लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। दीपके ने कहा कि वे 16 जून को नागपुर पहुंचेंगे और प्रदर्शन से पहले दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। CJP नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। नागपुर से पहले सोमवार को जयपुर के एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला हुआ था। दीपके को समर्थकों ने अपने कंधों पर बैठा रखा था। इसी दौरान भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके की कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को भी घेरकर पीटा। बाद में पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा। थप्पड़ मारने वाले रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर,अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत, निकेत को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने बताया कि वे दीपके के सोशल मीडिया पर दिए बयानों और सीजेपी की कार्यशैली से नाराज थे।
Source link
कॉकरोच जनता पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन:12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दीपके; जयपुर में एक दिन पहले उन्हें युवकों ने थप्पड़ मारे थे