![]()
लखनऊ के इंदिरानगर स्थित सर्वोदयनगर में लाल बहादुर शास्त्री पार्क में अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्क के एक हिस्से कमरा और बरामदा बनाया गया है। इसकी नगर निगम से शिकायत हुई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लिबर्टी कॉलोनी में हाउसिंग सोसाइटी ने निवासियों की सुविधा और बच्चों के खेलने के लिए यह पार्क की जमीन छोड़ी थी। इसी जमीन पर लाल बहादुर शास्त्री पार्क विकसित किया गया था, जिसे स्थानीय लोग श्वेता पार्क के नाम से भी जानते हैं। निवासियों का कहना है कि पार्क में नियमों के विपरीत निर्माण किया गया है। कॉलोनीवासियों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों से इस संबंध में शिकायतें कीं और कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वर्तमान पार्षद ने भी नगर आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी थी, पर मामला फाइलों में ही दबा रह गया। नागरिकों का कहना है कि हाल ही में उच्च न्यायालय के निर्देश पर शहर के कई पार्कों से अतिक्रमण हटाए गए हैं, लेकिन लाल बहादुर शास्त्री पार्क का यह मामला अब तक अनदेखा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से पार्क को अतिक्रमण मुक्त कर उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।
Source link
लखनऊ में पार्क में अवैध कब्जा:कमरा और बरामदा बनाने का आरोप, नगर निगम से शिकायत