कर्नाटक- मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे


कर्नाटक के मैसूर में सोमवार को एक रेस्टो-पब में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दार्जिलिंग के 26 साल के शाहीन और नेपाल के रहने वाले 24 साल के प्रकाश हैं। सात लोगों को बचा लिया गया। अस्पताल में जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें ग्राहक सोनू, रमेश, महादेव प्रसाद, प्रज्वल, अविनाश और पब के मालिक प्रीतम पुमीत शामिल हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक दत्तगल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास फॉक्स डेन लिकर गैराज बार और रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना के समय पब में 25 से ज्यादा लोग थे। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *