![]()
हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जनपद की रैंकिंग सुधारने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर विभागवार रैंकिंग का आकलन किया। जिन विभागों की रैंकिंग ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी में पाई गई, उन्हें तत्काल कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पोर्टल पर सूचनाओं और प्रगति रिपोर्ट की समयबद्ध एवं सही फीडिंग सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की समग्र रैंकिंग प्रभावित न हो।
रैंकिंग में सुधार को लेकर प्लान जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही जनपद की छवि और रैंकिंग दोनों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक से पहले अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विभागीय योजनाओं की प्रगति को समय पर पोर्टल पर अपडेट करने पर जोर दिया गया। जनसेवक से नहीं होगा समझौता जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा, “सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिन विभागों की रैंकिंग खराब है, वे प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाएं। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।”
Source link
सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त:अधिकारियों को सुधार के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई